नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
नशामुक्ति अभियान के तहत बडकागाँव में निकाली गई जन-जागरूकता रैली
हजारीबाग: नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने हेतु आज बरकागाँव प्रखंड में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रखंड प्रशासन,पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।
रैली की शुरुआत बरकागाँव थाना परिसर से हुई, जो मुख्य बाजार, विद्यालय एवं पंचायत भवन होते हुए कई गांवों से होकर गुजरी। रैली के दौरान प्रशासन के अधिकारीयों ने हाथों में नारे लिखे पोस्टर एवं बैनर लेकर “नशा छोड़ो, जीवन संवारो”, “नशा मुक्त समाज – सुरक्षित समाज” जैसे नारों के साथ जनमानस को जागरूक किया।
कार्यक्रम में बरकागाँव प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी,पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। अधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि वे नशे की लत से दूर रहें एवं अपने परिवार और समाज को भी इस बुराई से मुक्त करें। थाना प्रभारी ने कहा कि, “नशा अपराध की जड़ है। पुलिस प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह सजग है और जनसहभागिता से इसे जड़ से खत्म करने का प्रयास जारी रहेगा।” कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक दिन की जागरूकता नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक मानसिकता परिवर्तन की पहल है।