नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
उपायुक्त को जनता दरबार में लगभग दो दर्जन फरियादियों ने किया आवेदन।
समस्याओं को त्वरित समाधान होतु अधिकारियों को दिए गए निर्देश
हजारीबाग: 17 जून 2025: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु सम्बंधितअधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। प्रस्तुत समस्याओं में भूमि पर अवैध अतिक्रमण, भूमि पर्चा (एलपीसी) निर्गत करना, भूमि हड़पने,भू-मुआवजा, रसीद निर्गत करना,बैट्री साइकिल उपलब्ध करने,विद्यालय में नामांकन, जन वितरण प्रणाली में दुकान उपलब्ध कराने, मारपीट, गाली-गलौज जैसी शिकायतें शामिल रहीं।
प्रमुख आवेदनों में
जबरा रोड़ इंदिरा टोला से सुखदेव साहू ने पड़ोसियों के द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन समर्पित किए। ग्राम ढेंगुरा, लीला नगर हजारीबाग से नौशाद आलम ने अपनी आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना’ के तहत लाभ देने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन समर्पित किए। न्यू कॉलोनी कोरा से अर्जुन प्रसाद ने दूसरे पक्ष के द्वारा मारपीट करने एवं मोबाइल छीनने के संबंध में आवेदन दिए। इस्को बड़कागांव से मो. बसंती देवी ने गैरमजुरवा जमीन पर जबरन तालाब खोदने एवं मना करने पर मारने-पीटने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन दिए। ग्राम पंचायत चंदौल, बड़कागांव से मालती देवी ने अबुआ आवास योजना के संबंध में आवेदन समर्पित किए। बलसगरा थाना, मांडू से छेदो प्रजापति ने अमीन के द्वारा जमीन की मापी करने के पश्चात रिपोर्ट नहीं देने के संबंध में आवेदन दिए। नवाबगंज सदर अंचल से गौरव रंजन ने कार्यालय में बिना कारण नौकरी से हटाने को लेकर आवेदन दिए। गोसाई बलिया बड़कागांव से शांति देवी ने अपने जमीन का मोटेशन करने एवं रशीद निर्गत करने के संबंध में आवेदन दिए। बरकट्ठा से सरिता देवी ने प्रधानमंत्री आवास के संबंध में आवेदन दिए।ग्वालटोली सदर से मोहम्मद आजाद ने बैट्री साइकिल उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिए। बड़कागांव से जूठन साव ने गैरमजूरवा जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा अवैध जबरन कब्जा करने के संबंध में आवेदन उपायुक्त को समर्पित किए। बरही से बिहार राणा ने दूसरे पक्ष द्वारा खतियानी जमीन पर कब्जा करने एवं डोभा निर्माण करने के संबंध में आवेदन समर्पित कर न्याय के लिए गुहार लगाई। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक मामले की शीघ्र जांच कर त्वरित एवं न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।