ताजा खबरराजस्थानलेटेस्ट न्यूज़

जिला कलक्टर ने तेजपुर में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया

```html id="cyap7e" ```

बांसवाड़ा।

जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने शनिवार को जिले के तेजपुर में आयोजित गिरदावर सर्किल स्तरीय विशेष जनसेवा शिविर (सेवा सेतु) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के काउंटरों पर जाकर आमजन को दी जा रही सेवाओं और विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिल रहे लाभों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने शिविर में प्राप्त हुए प्रकरणों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार सुंदरलाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के स्तरीय अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *