छत्तीसगढ़ताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

```html id="cyap7e" ```

रितेश कुमार ब्यूरो चीफ बालोद छत्तीसगढ़ 

बालोद

सेवा संकल्प अभियान के तहत बालोद जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बालोद विकासखंड के ग्राम सिवनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, अनाज, हरी सब्जियों और फलों को आकर्षक रंगोली के रूप में सजाकर कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन सहित विभिन्न पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें हीमोग्लोबिन की जांच सहित अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, टीकाकरण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप अतिथियों और स्थानीय महिलाओं का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

ग्राम सिवनी की निवासी हुनेश्वरी सिन्हा और वर्षा बोदेलकर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ के आयोजन से बच्चों की बेहतर देखरेख, संतुलित पोषण और समय पर स्वास्थ्य जांच की जानकारी एवं सुविधा मिली है। उन्होंने इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ उन्हें जागरूक करना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *