उत्तर प्रदेशताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

बांदा में आई ए एस अधिकारियों ने शजर स्टोन क्राफ्ट का किया अवलोकन

```html id="cyap7e" ```

रिपोर्ट जरीना खातुन ब्यूरो चीफ बाँदा उप्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रान्तीय सिविल सेवा के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों ने बाँदा जिले के एक जिला एक उत्पाद के अन्तर्गत लिए गये शजर स्टोन क्राफ्ट के बुंदेलखंड शजर हस्तकला उद्योग का अवलोकन / निरीक्षण किया l डाo राममनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी लखनऊ प्रांतीय सिविल सेवा के लगभग चार दर्जन अधिकारियों को 91वां आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा बाँदा जिले में भ्रमण कर यहाँ के उत्पादों का अध्ययन करने के लिए भेजा गया था जिसके तहत सभी अधिकारियों ने शहर के बलखंडी नाका स्थित बुंदेलखंड शजर हस्तकला उद्योग कारखाने एवं शोरूम में प्रोपराइटर द्वारिका प्रसाद सोनी ( नेशनल एवार्ड प्राप्त ) के पुत्र रवि शंकर सोनी उर्फ मोनू ( एस्टेट एवार्ड प्राप्त ) से भेंट कर उद्योग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की उन्हें बताया गया कि यहाँ पर करीगरों द्वारा शजर पत्थर से निर्मित श्री राम मंदिर, ताजमहल, कालिंजर किला, हाउस बोट, टेबिल लैम्प के अलावा शजर से बनी ज्वैलरी नेकलेश सेट, पेंडिल आदि का निर्माण किया जाता है l उक्त टीम ने बारीकी के साथ अवलोकन एवं निरीक्षण करते हुए जानकारी हासिल की l साथ ही शजर पत्थर के मिलने व उसको तराशने तथा उससे विभिन्न प्रोडक्ट का निर्माण करने के साथ साथ उसकी पैकेजिंग एवं मार्केटिंग के बारे में जानकारी ली l उन्होंने जिले के अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक होने वाली खपत एवं उत्पादों पर होने वाले व्यय एवं आय के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी हासिल की l टीम में लगभग 50 अधिकारी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *