नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
चिकित्सा पदाधिकारी (MBBS) के रिक्त पदों पर चयन हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू को लेकर किया गया बैठक
हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Urban Ayushman Arogya Mandir – UAAM) में चिकित्सा पदाधिकारी (MBBS) के रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में वॉक इन इंटरव्यू की तिथि व समय का निर्धारण, विज्ञापन प्रकाशन, अंक निर्धारण, तथा संबंधित अहर्ताओं, सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से संबंधित निर्णय लिए गए।
रिक्त पदों पर चिकित्सकों का चयन गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिवपुरी वार्ड संख्या 22 एवं कूद वार्ड संख्या 24 के रिक्त पदों पर चिकित्सा पदाधिकारी का चयन किया जाना है। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि चयन से संबंधित सभी प्रक्रिया का अनुपालन एनएचएम के गाइडलाइन के अनुरूप करना सुनिश्चित करेंगे। सभी आवेदन रजिस्टर पोस्ट के माध्यम से उपलब्ध करवाएंगे। बैठक में उपायुक्त ने जिले में चिकित्सकों के आवश्यकता से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता:
मान्यता प्राप्त संस्थान से एम.बी.बी.एस. की डिग्री तथा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया / नेशनल मेडिकल काउंसिल से मान्यता अनिवार्य।
महत्वपूर्ण निर्देश:
इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित हों।
किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
यह नियुक्ति पूरी तरह से संविदा के आधार पर होगी।
विस्तृत जानकारी हेतु जिला प्रशासन की वेबसाइट www.hazaribag.nic.in पर भी देखा जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से मेडिकल डिग्रीधारी अभ्यर्थियों के लिए FMGE परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा तथा NMC/MCI द्वारा निर्गत NOC प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
इच्छुक MBBS के उम्मीदवार को झारखंड मेडिकल काउंसिल से पंजीकृत प्रमाण पत्र की छाया प्रति उपलब्ध करना होगा।