दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर शाकुंभरी देवी गेट के पास मोहण्ड के जंगल में बिजली के तारों से टकराकर दस टायरा ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे आसमान छूने लगी, इस दौरान दहशत के मारे सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक रुक गया और सूचना मोहण्ड पुलिस चौकी को भेजी गई है, बताया जा रहा है कि ट्रक सहारनपुर की तरफ से देहरादून जा रहा था।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़