विधुत विभाग की सूझबूझ से विधुत सप्लाई सुचारू रूप से शुरु, ग्रामीणों में हर्ष का माहौल
तल्हेडी बुजुर्ग: गांव बेगमपुर में तीन दिनों से बाधित विधुत सप्लाई को विभाग द्वारा सुचारू रूप से चालू कराया गया, ग्रामीणों ने विधुत विभाग का आभार जताया।
तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव बेगमपुर में पिछले तीन दिनों से हाइटेंशन लाइन का पोल टूटा हुआ था जिसके कारण समस्त ग्रामवासियों को विधुत आपूर्ति ना मिलने से भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।बता दें कि विधुत पोल खेत मालिक दिनेश पुत्र इलमचन्द के खेत में लगा हुआ था जो उस हाइटेंशन लाइन के पोल को अपने खेत से दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग कर रहा था। जिसके कारण विधुत सप्लाई का कोई हल ना निकलते देख गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था। बुधवार को तल्हेडी उपखण्ड के जेई बबलू कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया और खेत स्वामी को समझा-बुझाकर हाइटेंशन लाइन के नए पोल लगा दिए। जेई बबलू कुमार ने बताया कि। तीन दिनों से विधुत पोल ना लगने के कारण विधुत सप्लाई शुरू नहीं हो पा रही थी। इसके कारण ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान नीरज सैनी। ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए खेत स्वामी के साथ बातचीत करने में हमारा सहयोग किया। तत्पश्चात पोल लगते ही समूचे गांव में विधुत सप्लाई सुचारू रूप से शुरू करा दी गई है। विधुत सप्लाई मिलने से भीषण गर्मी ओर पानी की कमी का तांडव झेल रहे लोगों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी जिन्होंने उपखण्ड अधिकारी बबलू कुमार के नेतृत्व की सराहना की।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़