खबर सहारनपुर से
थाना चिलकाना,थाना कुतुबशेर एवम थाना मण्डी क्षेत्र निवासी 7 बड़े अपराधी हुए जिलाबदर
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी
जिला मेजिस्ट्रेट सहारनपुर ने 7 बड़े अपराधियों को 6 माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर का सुनाया फरमान
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के कड़े निर्देशो के चलते
फैसल,इमरान,सादाब उर्फ शाहबाज एवम इस्लाम उर्फ मकोड़ी सहित 7 गैंग लीडर को धारा-3 यूपी गुंडा एक्ट के तहत 6 माह के लिए दिखाया बाहर का रास्ता
कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए इस समय पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते तथा एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर गैंग लीडरो पर बड़े स्तर पर कार्रवाई चल रही है।कल देर शाम जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जनपद के 7 बड़े अपराधियों को धारा-3 यूपी गुंडा एक्ट के तहत 6 महिने के लिए जनपद सहारनपुर की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।जनपद की सीमा से 6 महिने के लिए जिला बदर होने वाले अपराधियों में खुशनुद पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम बुड्ढा खेड़ा,इस्लाम उर्फ मकोड़ी पुत्र जमील निवासी ग्राम दुमझैडी,इसरार पुत्र युसूफ निवासी ग्राम संगमौर व जुल्फान पुत्र इरफान निवासी ग्राम महेश्वरी कला-सभी थाना चिलकाना,फैसल पुत्र इरफान निवासी प्रताप नगर निकट एचडीएफसी बैंक-थाना मण्डी,इमरान पुत्र रिजवान निवासी चौक मस्जिद एकता कालोनी-थाना कुतुबशेर एवम शादाब उर्फ शाहबाज पुत्र शकूर निवासी लोहानी सराय थाना कुतुबशेर शामिल हैं।साथ ही साथ जिला मेजिस्ट्रेट द्वारा सभी जिलाबदर अपराधियों को यह भी आदेश है,कि वह माननीय न्यायालय मे अपनी नियत तिथि के दौरान ही जनपद सहारनपुर की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़