मयूरभंज
बारीपदा शहर के ताकतपुर चौक के पास एनएच-18 पर चलती मारुति स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार सड़क पर धू-धू कर जलने लगी।
बताया जा रहा है कि कार चल रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते ही चालक ने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर कार को धू-धू कर जलता देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
हालांकि, कार में आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
फिलहाल इस घटना में चालक के सुरक्षित बच जाने की जानकारी है।
बारीपदा के ताकतपुर चौक के पास एनएच-18 पर हुई इस घटना ने सड़क पर मौजूद लोगों को भी सकते में डाल दिया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।