जनपद पंचायत टीकमगढ़ की जल गंगा संवर्धन अभियान, समग्र ई-केवाईसी, सीएम हेल्पलाइन, आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा आयोजित
जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुमार एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल ने आज जनपद पंचायत टीकमगढ़ की जल गंगा संवर्धन अभियान, समग्र ई-केवाईसी, सीएम हेल्पलाइन, आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में एसडीएम टीकमगढ़ श्री सरल ने जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत शेष कार्य शीघ्र पूर्ण किये जायें। उन्होंने समग्र आधार ई-केवाईसी की समीक्षा के दौरान कार्य में तेजी लाने के निर्देष दिये। तत्पश्चात उन्होंने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये। तत्पष्चात उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।