जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
लाखों का सामान जलकर राख, दो मंजिला मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
दिगौड़ा कस्बा के मुख्य बाजार में आज सुबह करीब 5 बजे कपड़ों की एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान व मकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लिधौरा व टीकमगढ़ की फायर ब्रिगेड ने दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने आगजनी कायम कर इस घटना की जांच शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार ने बताया है कि इस घटना में उनको करीब 30 से 35 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।
पीड़ित दुकानदार शफी खान निवासी दिगौड़ा व उनके परिजनों ने बताया है कि आज बुधवार की सुबह 5 बजे दिगौड़ा कस्बा के मुख्य बाजार में कपड़ों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन भीषण आग लगी होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों की सूचना पर लिधौरा, टीकमगढ़ से फायर ब्रिगेड मशीनें मौके पर पहुंच गई और दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया।
पीड़ित शफी व अन्य लोगों ने बताया है कि इस दुकान में आग इतनी भीषण लगी थी कि यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की कई दुकानों व मकानों में यह आग फैल सकती थी। दुकानदार शफी खान ने बताया है कि उनका इसी दुकान के पीछे निवास था। उनकी दुकान में लगी इस घटना का कारण अज्ञात है। इस घटना में उनकी दुकान व मकान में रखे 10 लाख के रेडीमेड कपड़े, साड़ियां, लहंगे व अन्य सामान, 5 लाख का फर्नीचर व दुकान फिटिंग, 3 लाख का मकान में रखा घर गृहस्थी का सामान व 20 हजार नगद जलकर राख हो गए और 15 लाख रुपए की दुकान व मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।