वाराणसी कैंट स्टेशन पर फर्जी टिकट घोटाला, ATVM ऑपरेटर को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली /वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर फर्जी टिकट बिक्री के मामले में ATVM (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) ऑपरेटर बृजेश श्रीवास्तव को जीआरपी (Government Railway Police) ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने यात्रियों को नकली जनरल टिकट बेचे और यात्रियों से अनुचित रूप से अधिक पैसे वसूले।यात्रियों की शिकायत के बाद खुला मामला
इस मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब राजमणि और रेखा शर्मा नामक यात्रियों ने एक वीडियो जारी कर बताया कि मुंबई के छह जनरल टिकट के बदले उनसे ₹2200 रुपये लिए गए। उन्होंने सौरभ नामक कुली पर आरोप लगाया कि उसने उन्हें उक्त टिकट ATVM मशीन से दिलवाए।बुकिंग सुपरवाइजर की तहरीर पर FIR
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद शिवपुर निवासी ऑपरेटर बृजेश श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की छानबीन में विजिलेंस टीम, आरपीएफ और वाणिज्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।
महानगरी एक्सप्रेस और शटल ट्रेनों के टिकटों में गड़बड़ी
जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर के अनुसार, आरोपी बृजेश महानगरी एक्सप्रेस सहित अन्य शटल ट्रेनों केके दौरान यह भी पता चला कि जबलपुर और छिवकी स्टेशनों पर भी ऐसे ही टिकट पकड़े गए हैं, जिससे मामला और गहरा गया है।
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि यह कोई सामान्य धोखाधड़ी नहीं, बल्कि रेलवे को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने वाली सुनियोजित ठगी है। रेलवे बोर्ड तक मामले की शिकायत पहुंच चुकी है और कर्मचारियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।
CCTV में कैद हुआ आरोपी
CCTV फुटेज की जांच में यह सामनेआया कि न्यू बिल्डिंग स्थित ATVM नंबर 11 के पास आरोपी बृजेश यात्रियों को टिकट देते हुए दिखाई दे रहा है। इससे उसकी संलिप्तता और पक्की हो गई।
महाकुंभ के दौरान भी हुए फर्जीवाड़े
पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि महाकुंभ के आयोजन के दौरान भी फर्जी टिकटों का गोरखधंधा चलाया गया था। अब इस एंगल से भी रेलवे की टीम जांच में जुटी है।
स्टेशन पर 16 ATVM मशीनें, अब निगरानी तेज
कैंट स्टेशन पर फिलहाल कुल 16ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें काम कर रही हैं। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सभी मशीनों की सक्रियता और संचालन की गहन निगरानी शुरू कर दी है।