जिला चिकित्सालय अशोकनगर में विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम आयोजित
( जिला अशोकनगर M P)
जिला चिकित्सालय अशोकनगर में विश्व सिकल सेल दिवस कें अवसर पर गुरूवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य स्तर पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जिला बड़वानी से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर जिला अस्पताल अशोकनगर में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अल्का त्रिवेदी नें की। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. डी.के. भार्गव एवं सिकल सेल नोडल अधिकारी डॉ. सी.पी. यादव विशेष रूप से उपस्थित रहें। सी.एम.एच.ओं. द्वारा सिकल सेल बीमारी के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई।
सिकल सेल नोडल अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि सिकल सेल रोग जिसे सिकिल सेल एनीमिया भी कहा जाता है। एक आनुवंशिक रक्त विकार है।इसमें लाल रक्त कोशिकाएं सामान्य गोल आकार की जगह अर्ध चंद्राकार या हँसिया के आकार की हो जाती हैं।ये असामान्य कोशिकाएं कठोर और चिपचिपी होती हैं, जिससे रक्त प्रवाह में रुकावट आ सकती है और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
सिकल सेल रोग तब होता है जब किसी व्यक्ति को हीमोग्लोबिन बनाने वाले ग्लोबिन जीन की दो असामान्य प्रतियां विरासत में मिलती हैं। प्रत्येक माता पिता से एक एक । प्रत्येक हीमोग्लोबिन जीन में सटीक उत्परिवर्तन के आधार पर कई उप प्रकार मौजूद हैं। एकल असामान्य प्रतिलिपि वाले व्यक्ति में आमतौर पर लक्षण नहीं होते हैं ऐसे लोगों को वाहक कहा जाता है।
सिकल सेल रोग माता पिता से बच्चों में विरासत में मिलता है। 6बे नंबर के आटोसोम में उत्परिवर्तन का होना इसका मुख्य कारण है । स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं लचीली होती हैं और शरीर में आसानी से घूम सकती हैं। लेकिन सिकल सेल रोग में ये कोशिकाएं कठोर और असामान्य आकार की हो जाती हैं।सिकल कोशिकाएं रक्त वाहिकाओं में फंस सकती हैं। जिससे रक्त का प्रवाह बाधित हो सकता है। सिकल सेल रोग के लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकते हैं। लेकिन कुछ सामान्य लक्षणों दर्दए थकानए हाथ पैर में सूजन एपीलियाए बार बार संक्रमणए छाती में दर्द स्ट्रोक इत्यादि शामिल हैं। सिकल सेल रोग का कोई पूर्ण इलाज नहीं है। लेकिन इसके लक्षणों को प्रबंधित करने और जटिलताओं को रोकने के लिए उपचार उपलब्ध हैं।सिकल सेल रोग वाले लोगों की देखभाल में टीकाकरण न्यूमोकोकल वैक्सीनद्ध और एंटीबायोटिक दवाओं उच्च तरल पदार्थ का सेवन फोलिक एसिड अनुपूरण और दर्द की दवा के साथ संक्रमण की रोकथाम शामिल हो सकती है।अन्य उपायों में रक्तआधान और दवा हाइड्रोक्सी कार्बामाइड हाइड्रॉक्सी यूरिया शामिल हो सकते हैं।
वर्तमान मे अशोकनगर जिले मे 85222 हितग्राहियों की स्क्रीनिंग की चुकी है। जिनमे प्राथमिक तोर पर 02 मरीज चिन्हाकिंत हुए थे। जो कि अंतिम निरणायक जांच द्वारा निगेटिव पाए गए है । यह जांच जिला अस्पताल पर निशुल्क उपलब्ध है।
अशोकनगर से मोहन जाटव की खास रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ अशोकनगर