खबर सहारनपुर से
थाना बेहट,थाना चिलकाना,थाना कुतुबशेर,थाना नानौता,थाना मण्डी एवम थाना नकुड प्रभारियों की बडी कार्रवाई
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर
थाना बेहट प्रभारी सुबे सिंह की पुलिस टीम उपनिरीक्षक अजब सिंह की एक नशा तस्कर पर जबरदस्त कार्रवाई
इंस्पेक्टर सुबे सिंह की पुलिस टीम ने बड़े अपराधिक इतिहास वाले एक नशा कारोबारी को घेराबंदी के दौरान किया गिरफतार,10 ग्राम अवैध स्मेक बरामद
थाना चिलकाना प्रभारी चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम ने किया चोरी की घटना का सफल अनावरण,पकड़े गए शातिर चोर से चोरी की मोटर साइकिल एवम हजारों की नकदी बरामद
एक बड़े अपराधिक इतिहास वाला यह शातिर चोर मोहित सैनी गांव बहादरा से दबकौरा की और जाने वाले रास्ते से घेराबंदी के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे
थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की पुलिस टीम ने किया चोरी की घटना का जोरदार खुलासा,दो शातिर चोर ई-रिक्शा की बेट्री के साथ गिरफ्तार
थाना नानौता प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने किया चोरी की घटना का सफल अनावरण,चोरी की ज्वेलरी के साथ 2 महिला चोर गिरफ्तार
थाना मण्डी प्रभारी बीनू सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के बाद,किया एक शातिर वारंटी गिरफ्तार
थाना नकुड प्रभारी अविनाश गौतम की पुलिस टीम की भी एक शातिर वारंटी पर बड़ी कार्रवाई,गिरफ्तार
बेहट क्षेत्र में पनपने वाले अपराधो को अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से जमींदोज कर अपराधियों को जेल की सलाखें दिखाने वाले इंस्पेक्टर सुबे सिंह की पुलिस टीम उपनिरीक्षक अजब सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक बार फिर जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए बडे अपराधिक इतिहास वाले एक शातिर नशा तस्कर को 10 ग्राम अवैध स्मेक के साथ किया गिरफतार।आपको बता दें,कि इंस्पेक्टर बेहट सुबे सिंह के दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर अजब सिंह अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ गांगरो नदी पुल के पास गस्त/चेकिंग पर थे,कि अचानक सामने से आ रहा एक नशा कारोबारी जयद्रथ पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी मौहल्ला खालसा कस्बा बेहट चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही वापस मुड़कर भाग खड़ा हुआ,लेकिन जांबाज पुलिस टीम ने इसका पीछा करते हुए 10 ग्राम अवैध स्मेक के साथ पकड़ लिया।पकड़ा गया यह नशा तस्कर पहले भी धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट,60/62 आबकारी अधिनियम,25/4-ए एक्ट में जेल जा चुका है।इसके अलावा थाना चिलकाना प्रभारी चन्द्रसेन सैनी। के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने किया चोरी की घटना का सफल अनावरण।पकड़े गए शातिर चोर से पुलिस टीम ने एक चोरी की मोटर साइकिल एवम हजारों की नकदी भी बरामद की।आपको बता दें,कि अभी हाल ही में गांव पठेड निवासी कादिर पुत्र जाबीर ने एक तहरीर थाना चिलकाना में देते हुए कुछ अज्ञात चोरों पर उसके घर में रखी अलमारी से सोने चांदी के जेवरात एवम 6500 रूपए नकद चोरी करने का आरोप लगाया था।चोरी की घटना के बाद इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी ने बिना कुछ देरी किए एक पुलिस टीम का गठन कर इन चोरों की तलाश में लगा दी।आज इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक रिंकू कुमार एवम श्याम सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से गांव बहादरा से दबकौरा की और जाने वाले रास्ते से उस समय पकड़ा,जब यह शातिर चोर इस चोरी की बाईक सहित चैकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही बाईक मोड़कर भागने लगा,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने तत्काल इस शातिर चोर मोहित सैनी पुत्र श्याम सैनी निवासी ग्राम दौलतपुर का पीछा करते हुए घेरकर पकड़ लिया।जिसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी के 3540 रूपए नकद व चोरी की बाईक जिसे वह कबाड़ी को बेचने जा रहा था मौके से बरामद कर ली।पकड़े गए इस शातिर चोर ने कादिर के घर की गई चोरी का जुर्म इकबाल कर लिया।आपको यह भी बता दें,कि मोहित सैनी पहले भी चोरी सहित अन्य जघन्य मामलो में जेल जा चुका है।इसके अलावा थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने भी किया चोरी की घटना का जोरदार खुलासा।दो शातिर चोर ई-रिक्शा की बैट्री के साथ गिरफ्तार।आपको बता दें,कि जनवरी माह में मौहल्ला जाटव नगर नाला पटरी निवासी अनिल पुत्र बिशम्बर दास ने एक लिखित तहरीर थाना कुतुबशेर में देते हुए कुछ अज्ञात चोरों पर उसकी ई-रिक्शा से बैट्री चोरी करने का आरोप लगाया था।जिस चोरी के मामले को लेकर *इंस्पेक्टर एचएनसिंह* ने एक टीम का गठन कर इन शातिर चोरों की तलाश में लगा रखी थी।कल इंस्पेक्टर एचएनसिंह की पुलिस टीम उपनिरीक्षक जयवीर सिंह एवम रामबाबू सिंह ने मय हमराही फोर्स के साथ चेकिंग के दौरान कब्रिस्तान के पास मानकमऊ जाने वाले रास्ते से दोनों शातिर चोरों मुकर्रम पुत्र जाहिद निवासी किला नवाबगंज कोतवाली नगर एवम शाहबाज पुत्र नियाज़ अहमद निवासी खानआलमपुरा थाना जनकपुरी को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।जिनकी निशानदेही पर चोरी की हुई ई-रिक्शा की बेट्री भी बरामद कर ली गई।जबकि थाना नानौता प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने चोरी की घटना सफल अनावरण करते हुए 2 महिला चोरों को चोरी की सोने की अंगूठी एवम एक जोडी बाली के साथ किया गिरफतार।आपको बता दें,कि मौहल्ला हकीकत नगर थाना सदर बाजार निवासी रामगौपाल वर्मा ने एक तहरीर थाना नानौता में देते हुए दो चोर महिलाओं पर आरोप लगाया था,कि दो अज्ञात महिलाओं द्वारा वादी की दुकान पर आकर ज्वेलरी देखने के बहाने धोखे से डिब्बे से असली सोने की चीजें निकालकर नकली वहां पर नकली चीजें रखकर फरार हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक धीरज सिंह,सतीश कुमार, महिला उपनिरीक्षक राधा चौहान ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों चोर महिलाओं मुस्कान उर्फ हाजरा पत्नी शेरदीन एवम रहीशा पत्नी शरफुद्दीन दोनो ही निवासी जनपद शामली को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर लिया।जिनके कब्जे से सोने की अंगूठी एवम कान की 1 जोड़ी बाली भी बरामद कर ली है।और यही नहीं थाना मण्डी प्रभारी बीनू सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमित कुमार ने मय हमराही फोर्स के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी सचिन वर्मा पुत्र रामगोपाल वर्मा निवासी आवाज विकास कालोनी थाना सदर बाजार को उसके घर दबिश के दौरान किया गिरफतार।जबकि थाना नकुड प्रभारी अविनाश गौतम की पुलिस टीम उपनिरीक्षक आजाद सिंह ने भी अपनी पुलिस टीम के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के बाद एक शातिर वारंटी तासीन पुत्र इकबाल उर्फ बाल्ला निवासी ग्राम घाटमपुर को दबिश के दौरान किया गिरफतार।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी