थाना यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 50 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
बिना नम्बर प्लेट के 17 वाहनों में मौके पर ही नंबर प्लेट लगवाई गई।
दिनांक 19/06/2025 को पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी यातायात श्रीमती सपना शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के मुख्य मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग की गई, जिसमें बिना नंबर प्लेट एवं गलत नंबर प्लेट वाले दो एवं चार पहिया वाहनों पर कार्यवाही की गई।
चेकिंग के दौरान 50 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही को गई और कुल ₹25,900/- समन शुल्क वसूला गया, साथ ही 17 वाहनों पर मौके पर ही सही नंबर प्लेट लगवाई गई।
यातायात पुलिस दतिया द्वारा प्रकार की अनियमितताओं के विरुद्ध चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहनों पर वैध एवं स्पष्ट नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाएं।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव