नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
जे के लक्ष्मी सीमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर-निर्मल जैन
हजारीबाग: 20 जून को जेके लक्ष्मीसीमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा संपूर्ण भारत में स्वर्गीय हरिशंकर सिंघानिया के 92 वी जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हजारीबाग में भी लोहसिंगना रोड स्थित अक्षत स्टील एवं गुप्ता सीमेंट एजेंसी के प्रतिष्ठान में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का उद्घाटन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन, सीनियर सेल्स अफसर निशांत कुमार ,प्रतिष्ठान के संचालक अमित कुमार एवं विशाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। शिविर का शुभारंभ निशांत कुमार और मुकेश कुमार ने रक्तदान कर के किया तत्पश्चात अमित कुमार, आर्यन सोनी, सुशांत प्रकाश, रिशु कुमार ,अनीश कुमार, उज्जवल मद्धेशिया आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया । रक्तदान के पश्चात वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही आयोजकों एवं रक्तदाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन,लक्ष्मी सीमेंट के सीनियर सेल्स अफसर निशांत कुमार, संचालक अमित कुमार ,पूजा गुप्ता ,विशाल गुप्ता ,संतोष कुमार, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्रणीत सहाय टेक्नीशियन राजीव कुमार, अमन कुमार ,आर खैरी ,पूनम कुजूर ,निहाल राज ,दिव्या, मुस्कान और अजीत कुमार ने विशेष सहयोग दिया ।