टेंपो की टक्कर से युवक घर में गंभीर घायल
फतेहगंज पश्चिमी।शुक्रवार सुबह नेशनल हाइवे के राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा उसे अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कस्बा के मोहल्ला अंसारी निवासी सलीम साइकिल के द्वारा कस्बा की ओर आ रहा था। राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर पहुंचने पर कस्बा की ओर मुड़ने पर सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में सलीम गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा घायल को निजी अस्पताल में भेज दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली