कावड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक
फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को मोहर्रम और कावड़ को लेकर स्थानीय थान परिसर में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह और एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा, एसडीम तृप्ति गुप्ता की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह और एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा, एसडीम तृप्ति गुप्ता ने भाई चारे और शांति से पर्व मनाने की अपील की।चेताया अगर किसी ने नई परंपरा डाली तो उसकी खैर नहीं है। कार्यवाही को तैयार रहे। बताया 12 फिट से अधिक ऊंचाई का ताजिया नहीं उठाए जाएंगे। पुराने रूट पर ही ताजिया निकलेंगे। कहीं रूट पर जल भराव,बिजली आदि की समस्या है तो समय से बताए ताकि रूट दुरस्त करने में दिक्कत नहीं हो। खुराफातियों की गोपनीय सूचना देकर पुलिस की मदद करे। क्षेत्र से आए गणमान्य लोग और प्रधान वीडीसी ने रूट की समस्या रखी। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह को दोनों अधिकारियों ने रूट दुरस्त कराने के निर्देश दिए। प्रधान अगरास कफील अहमद ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता सुनाकर सभी का मन मोह लिया। बैठक में चेयरमैन इमराना बेगम समेत गणमान्य लोग,प्रधान, सभासद, वीडीसी आदि मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली