सिटी कोतवाली अशोक नगर
लोकेशन अशोक नगर M.P.
अशोक नगर पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अपने अपने थाना क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान चलाए तथा मादक पदार्थ की बिक्री एवं सेवन पर रोक लगाई जिसको दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर गजेंद्र कुमार एवं SDOP अशोक नगर विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रवि प्रताप सिंह चौहान द्वारा टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा शहर में विभिन्न जगहों पर लगातार दबिश देकर करवाई कर रही है जिसके चलते एक बड़ी सफलता आज दिनांक 19 , 20 जून 2025 की दरमियानी रात कोतवाली पुलिस के हाथ लगी है जिसमें रात्रि में अंधेरे का फायदा लेकर संजय राय पुत्र माधो प्रसाद उम्र 35 साल निवासी तारई थाना पिपरई बियर की 10 पेटी तथा जो पेटी अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपए के साथ एक बलेनो कर के साथ लगभग 580000 के साथ धर दबोचा है जिस पर से थाना कोतवाली में 34(2) आबकारी एक्ट का मुकदमा कायम कर आरोपी से उक्त संबंध में पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया
अहम भूमिका – कोतवाली से उनि अक्षय कुशवाहा सउनि कदीर खान और आर रविंद्र गौरव महेश अभय राज तथा थाना देहात से अतेंद्र यादव दिनेश कुशवाहा दिनेश कोरी साइबर सेल से संजय गुप्ता,दीपक व्यास की साराहनीया भूमिका रही
अशोकनगर से मोहन जाटव की रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़ अशोकनगर ब्यूरो चीफ