जुन्नारदेव: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वार्ड 02 में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी।
जुन्नारदेव /
नगर के वार्ड क्रमांक 02 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना था।
मातृशक्ति और लाभार्थियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती सीमा धुर्वे के कुशल दिशा निर्देश पर कार्यक्रम की शुरुआत में वार्ड पार्षद ने आंगनबाड़ी सहायिका और विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। पार्षद ने इस दौरान महिलाओं और बच्चों के हित में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिलाएं एवं बच्चों को फल मीठा नमकीन भी वितरण किया गया।
बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं महिलाएं
‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं (मातृशक्ति) ने भारी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं ने न केवल योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, बल्कि कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताया।
गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर पार्षद दीप्ति कांता साहू,देवेंद्र टांडेकर, राजेश उईके, पारस बोनिया सहित कई गणमान्य नागरिक सहायिका जयवती विश्वकर्मा व बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने का संदेश दिया जा रहा है।