दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी पुलिस ने मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अब्दुल्लाह को विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के कोन तिराहे से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ दुद्धी थाने में मु0अ0सं0 250/2026, धारा 8/18/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अब्दुल्लाह पुत्र अली मोहम्मद अंसारी, निवासी गड़गांव, थाना पांकी पिपराटांड़, जनपद पलामू (झारखंड) पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय सोनभद्र भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक श्यामजी यादव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।