थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मामौर में व्यक्ति की हत्या करने वाले वाले हत्यारोपियों के विरुद्ध होगी गैंगस्टर व (एनएसए) के अंतर्गत कठोर कार्यवाही:-SHO धमेन्द्र चौधरी
थाना कैराना इंस्पेक्टर धमेंद्र चौधरी ने घटना के 24 घण्टे के अंदर ही हत्यारोपियों को मुठभेड़ में घायल कर भेजा था सलाखों के पीछे
कैराना/शामली।
जनपद शामली थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मामौर निवासी देवेन्द्र पुत्र ईश्वर निवासी ग्राम कुराड थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा उम्र करीब 45 वर्ष ने थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी के किनारे स्थित ग्राम मामौर में खेती की जमीन ठेके पर ले रखी थी जिस कारण से देवेन्द्र का ग्राम मामौर में निरन्तर आना जाना लगा रहता था। दिनांक 16.06.2025 को देवेन्द्र व इस्लाम पुत्र लियाम निवासी मामौर मोटरसाइकिल से अपने खेत पर जाते समय अभियुक्तगण के घर के समीप नदीम पुत्र इलियास व सोबान पुत्र इस्लाम निवासीगण ग्राम मामौर द्वारा देवेन्द्र को गोली व चाकू मारकर घायल कर दिया गया व इस्लाम के साथ मारपीट की गयी थी। घायल देवेन्द्र व इस्लाम को तत्काल पानीपत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देवेन्द्र की मृत्यु हो गयी थी व इस्लाम उपचाराधीन है। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र रोहित की तहरीर के आधार पर थाना कैराना पर मु0अ0सं0 361/25 धारा 103 (1)/109 (1) / 3 (5) बीएनएस व 4/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत किया गया । दिनांक 16/17.06.25 की रात्रि मे पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त नदीम पुत्र इलियास निवासी ग्राम मामौर थाना कैराना जनपद शामली को (घटना मे प्रयुक्त) मय एक अदद तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर सहित तथा अभियुक्त फरमान पुत्र नासिर निवासी ग्राम मामौर थाना कैराना जनपद शामली उपरोक्त को मय घटना मे प्रयुक्त एक अदद चाकू नाजायज के गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रकरण में अभियुक्तगण के विरुद्ध शीघ्र ही गैंगस्टर/राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी। रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़