कल दिनांक 23.06.2025 को प्रातः 07 से 09:00 तक ईशन नदी पर श्रमदान होगा तत्पश्चात प्रातः 10:00 बजे से प्रदेश की तहसीलों पर बैठक कर आगरा एवं मुजफ्फरनगर में किसानों पर हुए जुल्म के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा
आपको अवगत कराना है कि कल दिनांक 23.06.2025 को ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत प्रातः 07 से 09:00 बजे तक हजारा नहर स्थित अरथरा पुल के पास ईशन नदी पर प्रतिदिन की भांति श्रमदान का कार्यक्रम किया जाएगा तत्पश्चात अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रातः 10:00 बजे से एटा सदर तहसील सहित उत्तर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर बैठक कर आगरा एवं मुजफ्फरनगर में किसानों पर हुए जुल्म के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा संगठन के सभी सम्मानित सक्रिय पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि समय से उक्त कार्यक्रम में पहुंचकर कल के कार्यक्रम को अपना बहुमूल्य समय देकर सफल बनाएं।
भवदीय :-
अखिल संघर्षी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय किसान यूनियन
प्रेरणा स्रोत
ईशन नदी बचाओ अभियान
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा