इंडियान टीवी न्यूज़ से शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
प्रियदर्शनी बस स्टैंड की आरसीसी रोड में बने गड्ढों पर ऑटो चालकों ने उठाया बड़ा कदम
कटनी -शहर के सबसे व्यस्तम इलाकों में शुमार प्रियदर्शनी बस स्टैंड की आरसीसी सड़क इन दिनों हादसों को दावत दे रही है। सड़क में जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण जहां एक ओर राहगीरों और यात्रियों को परेशानी हो रही है, वहीं ऑटो रिक्शा चालकों को रोज़ाना भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है
ऑटो के पार्ट्स खराब हो रहे हैं, टायर पंचर, सस्पेंशन टूटना, और सबसे बड़ी बात—हर पल पलटने का खतरा बना रहता है। इसके चलते आज दर्जनों ऑटो रिक्शा चालकों ने एकजुट होकर पहल की और इन गड्ढों में स्वयं मलबा भरने का कार्य किया जा रहा है।
ऑटो चालकों का यह कहना है
“सरकार से बहुत बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मजबूरी में हमें खुद ये कदम उठाना पड़ा। हम रोज़ इसी सड़क से आते जाते हैं, और हमारी जान और गाड़ी दोनों खतरे में रहती है।”
स्थानीय ऑटो चालक संघ ने नगर निगम से अपील की है कि जल्द से जल्द इस आरसीसी रोड की मरम्मत की जाए, वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कटनी के जिम्मेदार अधिकारियों को चाहिए कि इस समस्या को गंभीरता से लें और सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द प्रारंभ कराएं, ताकि हादसों को टाला जा सके और वाहन चालकों को राहत मिले।