तेज रफ्तार कार का कहर एक युवक को कुचला हालत गंभीर.
अंबेहटा सहारनपुर
कस्बे के इस्लामनगर मार्ग पर रविवार की रात मोतरम की परचून दुकान के पास में तेजी गति से आ रही कार एक युवक को जोरदार टक्कर मारते हुए कार पलट गई। हादसे में वकील पुत्र फजलुर्रहमान गंभीर रूप से घायल हो गए आस-पास खंडे लोगों ने घायल युवक को उठाकर निजी चिकित्सक के पास ले गए हालत गंभीर होने पर सहारनपुर रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे जो मौके से फरार हो गए एक युवक को हिरासत में लिया है सभी शराब के नशे में थे कार को कब्जे में लिया है। घायल वकील की गंभीर हालत देखते हुए देहरादून रेफर किया गया है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़