बरेली
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है। पार्टी ने रुहेलखंड के बड़े राजनीतिक केंद्र बरेली से बड़ा और रणनीतिक दांव खेलते हुए झारखंड के वर्तमान राज्यपाल और बरेली के आठ बार सांसद रहे दिग्गज नेता संतोष गंगवार जी की सुपुत्री, श्रुति गंगवार को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है।श्रुति गंगवार के जरिए पार्टी ने कुर्मी (ओबीसी) समाज के साथ-साथ महिला प्रतिनिधित्व को भी बड़ा मंच प्रदान किया है। ऐसे में श्रुति गंगवार को उच्च सदन (राज्यसभा) के लिए उम्मीदवार बनाए जाने से गंगवार परिवार की राजनीतिक विरासत और जनता के साथ जुड़ाव को नया आयाम मिला है।राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में श्रुति गंगवार के नाम की घोषणा होने के बाद उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वही समर्थकों ने इसे बरेली और पूरे रुहेलखंड का मान बढ़ाने वाला निर्णय बताया है।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्यूरो चीफ बरेली डिवीज़न