रिपोर्टर ; जाकिर झंकार , (वघई) डांग
महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ICDS विभाग के समन्वय से डांग जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित किए जा रहे ‘आंगन उत्सव’ के तहत वघई तालुका के डुंगरडा आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपसरपंच सुनीलभाई चोर्या ने कहा कि आंगनवाड़ी में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखा जाता है। बच्चों को पौष्टिक आहार देने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच भी की जाती है। वर्ल्ड विजन इंडिया की प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर सुकीर्ति ख्रिस्तानंद ने कहा कि आंगनवाड़ी बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास की मजबूत नींव तैयार करती है।
कार्यक्रम में SAM रेड कैटेगरी से येलो कैटेगरी में आए दो बच्चों को क्लरबॉक्स एवं फूल देकर सम्मानित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जशोदाबेन गांगोडा, आशा वर्कर भावनाबेन हलपती और तेड़ागार हेमुबेन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों को सुखड़ी एवं फलों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर सरपंच वासंतीबेन चौधरी, उपसरपंच सुनीलभाई चोर्या, वर्ल्ड विजन इंडिया की टीम, अभिभावक, किशोरियां, ग्रामजन एवं आंगनवाड़ी स्टाफ उपस्थित रहा।