रिपोर्ट : ज़ाकिर झंकार
डांग: सापुतारा रोपवे प्रोजेक्ट में ऑपरेशन और मेंटेनेंस का कार्य करने वाली संस्था को दो माह का बकाया वेतन न मिलने पर जिला कलेक्टर, डांग को लिखित ईमेल के माध्यम से शिकायत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान राज्य के जालोर जिले के भीनमाल स्थित आशिर्वाद बिल्डर्स एंड डेवलपर्स द्वारा सापुतारा रोपवे प्रोजेक्ट में नवंबर-2025 से जनवरी-2026 के दौरान रोपवे के ऑपरेशन और मेंटेनेंस का कार्य संभाला गया था। संस्था के प्रतिनिधि इंजीनियर बापूजी परिड़ा ने बताया कि उनकी टीम ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं प्रदान की थीं।
लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के दो माह के वेतन के रूप में कुल 5,60,000 रुपये की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विजय मोरेश्वर को कई बार अवगत कराया गया, फिर भी अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया और न ही बकाया राशि का भुगतान किया गया है।
वेतन बकाया रहने के कारण संबंधित कर्मचारी एवं उनके परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, ऐसा शिकायत में उल्लेख किया गया है।
शिकायतकर्ता ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित कंपनी को तत्काल बकाया वेतन भुगतान करने का आदेश दिया जाए तथा आवश्यक हो तो कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके।
यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और अब जिला प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है।