दुद्धी (सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी की मासिक बैठक सोमवार को विधानसभा कार्यालय स्थित गोंडवाना भवन में हुई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आगामी विधान परिषद चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बूथ और सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपने सुझाव भी रखे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद और बेहतर तालमेल से पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी।
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सेक्टर व जोन स्तर के पदाधिकारी तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में नीरेंद्र सिंह गोंड, कल्लन खान, जगदीश यादव, बुद्धि नारायण यादव, प्रेमचंद यादव, गौस मोहम्मद खां, प्रेम सागर पांडेय, अनवर अली, सुमेर सिंह, नागेंद्र यादव, रामनरेश कुशवाहा, साबिर हुसैन, रामनारायण गोंड, लालबाबू भारती, गुलाम रब्बानी, रामचंद्र गोंड, हरिशंकर यादव, राजेंद्र ओमा, अमित कुमार मिंटू, रिजवान अहमद, रामलाल, विनोद सिंह गोंड, कौशल्या देवी और अजय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।