बीबीरानी में भाजपा मंडल हरसौली ने संगोष्ठी आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट बीबीरानी (खैरथल तिजारा)
बीबीरानी (हरसौली मंडल)।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक और महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल हरसौली द्वारा बीबीरानी में श्रद्धांजलि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए *मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जांगिड़* ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश में “एक राष्ट्र, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान” की संकल्पना को जन्म दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने धारा 370 को हटाने की मांग की थी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस ऐतिहासिक संकल्प को साकार किया है।
मंडल महामंत्री संजय यादव ने डॉ. मुखर्जी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन बलिदान, संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है।
कार्यक्रम में एडवोकेट कृष्ण यादव (मीडिया प्रभारी), मोती लाल, वीरेंद्र यादव, पुष्कर यादव, जसवंत यादव, दिनेश सिंह, सुभाष चौधरी, सुबेसिंह, सतबीर, कुलदीप सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रवादी विचारों से जोड़ना और डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना।
जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़ जिला खैरथल तिजारा राजस्थान