लोकेशन टीकमगढ़
जिला ब्यूरो
महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
टीकमगढ़ कलेक्टर ने जताया सख्त रुख
गरीब किसानों को बांटे जाने वाला गीला व अंकुरित गेहूं किया रिजेक्ट
टीकमगढ़, मध्य प्रदेश – जिले में गरीब किसानों के लिए वितरित किए जाने वाले गेहूं को लेकर एक गंभीर लापरवाही सामने आने पर टीकमगढ़ कलेक्टर ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और जानकारी के आधार पर जतारा ब्लॉक में भेजे गए गीले और अंकुरित गेहूं की स्थिति पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया और तत्काल उसे अस्वीकार करने के निर्देश दिए।
टीकमगढ़
कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा, गरीबों को वितरण के लिए जो गेहूं भेजा गया है, उसकी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। मैंने ऐसे गेहूं को तत्काल रिजेक्ट करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थिति में इस तरह का अनाज गरीबों को नहीं बांटा जाएगा।
बताया जा रहा है कि जतारा में राशन दुकानों पर जो गेहूं पहुंचा जा रहा था , वह न केवल गीला था, बल्कि उसमें अंकुर भी निकल चुके थे, जिससे उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। यह गेहूं खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र परिवारों को वितरित किया जाना था।
कलेक्टर के निर्देश के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों में मचा हड़कंप