खबर सहारनपुर से
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने व्यापार बंधु की बैठक में व्यपारियो की समस्याओं का शीघ्रता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ ही के समस्याओ का निस्तारण भी कराया।
जिलाधिकारी का सहारनपुर में एक साल कार्यकाल पूर्ण होने पर अपरजिलाधिकारी प्रशासन व अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को बुके भेंट किया।
सहारनपुर: कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा कई महत्वपूर्ण मामलों को सुना व गंभीरता से सुना तथा त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, मुख्य मामलों में बन्दरो को पकड़ने, निष्क्रिय ट्रांसफार्मर को अस्पताल के प्राइवेट वार्ड के रास्ते से हटाने, अतिक्रमण, सड़को, देहरादून रीद घण्टाघर के निकट लाइट व शौचालयों, हकीकत नगर में सड़क निर्माण को शीघ्र बनाने को लेकर निगम के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए, जिलाधिकारी द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने को लेकर भी नगर निगम व अन्य अधिकारियो को कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सड़के व लाइट की व्यवस्था सही रहनी चाहिए, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम के नगर आयुक्त अथवा अपर नगर आयुक्त के आगामी बैठकों में रहने के निर्देश भी दिए, बैठक में सभी व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर शुभकामनाये दी। बैठक में विभिन्न व्यापार मंडलो से सरदार जसवन्त सिंह बत्रा, ईश्वर गोयल, आलोक अग्रवाल, दीपांशु गोयल, मुकुंद मनोहर गोयल, अनुराग मलिक, नुसरत साबरी, प्रदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, हरपाल सिंह वर्मा, सहित काफी संख्या में व्यापारी व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्तिथी रही।आलोक अग्रवाल
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़