बारीपदा, 30/08: बारीपदा शहर की सबसे पुरानी शहीद मैदान दुर्गापूजा एवं सांस्कृतिक समिति की वार्षिक आम बैठक रविवार को स्थानीय साईं विनायक विवाह मंडप में आयोजित हुई। वरिष्ठ सदस्य अरुण कुमार घोष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा के साथ नई कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में महासचिव अजीत कुमार दलेई ने पिछले वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सर्वसम्मति से इस वर्ष समिति की ओर से 93वां दुर्गापूजा समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सरकार द्वारा जारी सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूजा आयोजन करने पर सहमति बनी।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अष्टमी की शाम देवी के समक्ष धुनुची नृत्य आयोजित किया जाएगा। वहीं नवमी की शाम सामूहिक डांडिया नृत्य और दशमी के दिन विसर्जन से पहले महिलाओं द्वारा सिंदूर खेला कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा सप्तमी की शाम धुनुची नृत्य प्रतियोगिता इस वर्ष पूजा समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगी।बैठक में नई कमेटी का गठन करते हुए सौज्जल मौलिक को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं खगेश्वर बलियार सिंह, बीरेन्द्रनाथ साहू, देवव्रत चक्रवर्ती और पार्वती बारिक को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अजीत कुमार दलेई को महासचिव, अभिषेक घोष और स्पंदन चटर्जी को सह-सचिव, सरोज कुमार बोस को पूजा सचिव और कौशिक बोस को कोषाध्यक्ष चुना गया। तारापद दत्त और क्षेत्रमोहन बारिक को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया।इसी तरह जयदेव बनर्जी को पूजा की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैकुंठ भुजबाल, सस्मिता घोषाल और गौतम राय को सांस्कृतिक सचिव का दायित्व दिया गया। स्वप्नरंजन महापात्र सहित कई वरिष्ठ सदस्यों को सलाहकार मंडली में शामिल किया गया है।बैठक में सौमेन कांत महांति, अंजन चटर्जी, कल्लोल मुखर्जी, अमित विश्वास सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने आगामी दुर्गापूजा को आकर्षक, भव्य और अनुशासित तरीके से आयोजित करने को लेकर अपने विचार रखे।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।