*लापता हीरा का मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी*
बटियागढ़ : थाना क्षेत्र के छोटी चढ़ाई के पास गेवलारी के नाले में एक नरकंकाल मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर नर कंकाल को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ भेजा।
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान हीरा लाल पिता आशाराम अहिरवार 35 साल निवासी आंजनी के रूप में की गई। युवक मानसिक रूप से दिव्यांग बताया जा रहा है। परिजनों के द्वारा युवक का उपचार समय समय पर कराया जा रहा था। परिजनों के द्वारा बटियागढ़ थाना में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त की गई।
वहीं थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। बटियागढ़ थाने में गुम इंसान दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
*ब्यूरो चीफ – लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश*