ईसागढ़।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम अजलेश्वर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां क्षेत्रीय विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भोपाल से विमान द्वारा ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से मुरैना और भिंड के कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात शाम करीब 4:35 बजे ग्राम अजलेश्वर (तहसील नईसराय), जिला अशोकनगर पहुंचेंगे।
यहां स्थानीय कार्यक्रम के तहत विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:05 बजे ग्राम अजलेश्वर से रवाना होकर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी।
