उरई(जालौन):
नालों की सफाई में न बरती जाये लापरवाही-डीएम
डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण:
बरसात को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने शनिवार को कालपी नगर में नालों की सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नालों की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेषकर उरई, कोंच, माधौगढ़ एवं जालौन नगर क्षेत्रों में समयबद्ध ढंग से सभी प्रमुख व उप-नालों की सफाई कार्य को पूरा किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक नगर में चल रही सफाई का एसडीएम सत्यापन करेंगे, और यह सुनिश्चित किया जाए कि जल निकासी में कोई बाधा न रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बरसात से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश