ग्रामवासियों ने दबंगों के खिलाफ सौंपा शिकायती पत्र
दुद्धी सोनभद्र। ग्राम पंचायत बघाडू के ग्रामवासियों ने दबंगों से परेशान होकर सोमवार को सीओ कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सीओ आरके रॉय को सौंपा।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दबंगों द्वारा उनके घर और मकान ढहाए जा रहे हैं और उनकी जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में एजाज अहमद अनायतुल्लाह शमसुल हक अब्दुल करीम मुस्ताक अहमद अजमत अली अलामुद्दीन अब्दुल तजुद्दीन और बहादुर अली पर आरोप लगाया है कि वे उनके घर ढहाने और जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा, वे ग्रामवासियों को जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने और दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं।
दुद्धी सीओ आरके रॉय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ग्रामवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
शिकायती पत्र देने वालों में मीरा सिंह गौंड बाबूलाल गोड़ रजनी गोड़ सावन्ती गोड़ इंद्रावती रीता देवी रामरक्षा शिवशंकर गोड़ लीलावती देवी राधेश्याम कमला देवी अवध बिहारी रजवंती पार्वती गंगा प्रसाद मीना देवी अनीता दौलतिया देवकुमार नारद रामप्रकाश प्रमिला रामरतन मानकुंवर समुंद्री देवी अमर सिंह मुन्नी देवी आदि शामिल थीं।
ग्रामवासियों ने मांग की है कि दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी जमीन और घर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह