बेहट, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने नवनियुक्त उप जिलाधिकारी विकास कुमार पांडे से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष एस एम हुसैन जैदी के नेतृत्व में सोमवार को उप जिलाधिकारी विकास कुमार पांडेय से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर पत्रकारों ने
कस्बे में प्रेस क्लब की भूमि नगर पंचायत द्वारा अलाट की गई थी जिसको अभी तक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सुपुर्द नहीं की गई इसीलिए प्रेस क्लब के भवन का निर्माण नहीं हो सका जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई। एसडीएम विकास कुमार पांडे ने नगर पंचायत अध्यक्ष से वार्ता कर जल्द ही प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया,उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं तथा आम जनता की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ प्रशासन तक पहुंचाते हैं।उप जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासन जनहित के कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद से शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष एस.एम हुसैन जैदी,मनोज कांबोज ऊधम सिंह चौहान, बिहारीगढ़ अध्यक्ष,पवन राणा,तबरेज आलम अमीरी,दिनेश सैनी, सुनील सैनी,प्रवेश कश्यप,फुरकान मलिक ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद,मिर्जा मारूफ,अकरम मलिक, अफज़ल अली, अब्दुलबारी राईन, संजय बिरला,रियाज हुसैन,सैयद मोहम्मद दानिश,नरेंद्र कांबोज, अवनीश कांबोज,डॉक्टर सुंदर लाल, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़