दुम्हान गांव में विद्युत करेंट की चपेट में आने से किशोरी घायल
दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में सोमवार की शाम साढ़े 6 बजे विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोरी घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि किशोरी खुशबू पुत्री कृष्ण कुमार निवासी दुम्हान अपने घर में विद्युत बोर्ड से पंखे का कनेक्शन जोड़ रही थी, तभी वह विद्युत करेंट की चपेट में आ गई और अचेत हो गई।
परिजन और ग्रामीणों की मदद से किशोरी को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया , जहां उसका इलाज चल रहा है। किशोरी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह