मुक़ेरियां क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिला जनसमर्थन, सैकड़ों परिवार हुए शामिल
मुकेरियां(itn news प्रिंस ठाकुर ब्यूरो चीफ़ होशियारपुर)
AAP कार्यकर्ता ओर यूवा नेता श्री केवल कृष्ण जी ने बताया कि आज मुक़ेरियां विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को बड़ा जनसमर्थन प्राप्त हुआ, जब हल्का इंचार्ज श्री जी.एस. मुल्तानी जी की अगुवाई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान असंख्य परिवारों ने पार्टी की नीतियों और समाज हित के कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर गांव पंडोरी बगोले के सरपंच सहित पूरी पंचायत और गांव सानियाला, पंडोरी भक्त समेत आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आम आदमी पार्टी की पारदर्शी कार्यशैली और जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों पर भरोसा जताते हुए पार्टी से जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जी.एस. मुल्तानी जी ने कहा,
> “आम आदमी पार्टी का उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि समाज की सेवा है। जिस विश्वास के साथ लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, वह हमारे लिए प्रेरणा है। आने वाले समय में ज्वाइनिंग को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।”
इस आयोजन ने क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और लोगों के भरोसे को एक नई दिशा दी है। पार्टी का लक्ष्य जनभागीदारी के साथ एक स्वच्छ, जवाबदेह और जनसेवा पर आधारित राजनीति को बढ़ावा देना है।