NH 344
लोकेशन अंबाला
रिपोर्टर राजकुमार
नारायणगढ़ जुलाई03
गांव बड़ागढ़ के किसानों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया जाम
आज बड़ा गांव के किसानों ने टोल प्लाजा से 500 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे 344 पर जाम लगाया। जिसको लेकर ग्रामीणों का कहना था कि बड़ागढ़ के किसानों की जमीन नेशनल हाईवे 344 के दोनों तरफ पड़ती है और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने उनके आने जाने का रास्ता बंद कर दिया है अभी उनका फसल लगाने का टाइम है और जिसको लेकर किसानों को ज्यादातर टाइम खेत में बिताना पड़ता है। जैसा की ग्रामीणों ने बताया की नेशनल हाईवे की क्रॉसिंग बंद होने की वजह से उनका अपने खेतों में जाने का रास्ता बंद हो चुका है और इसकी वजह से वह अपने खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने आगे बताया कि कल जो ग्रामीण खेत में काम करने के लिए गए थे और नेशनल हाईवे वालों ने हाईवे क्रॉसिंग को कल बंद कर कर दिया जिसकी वजह से गांव के उसे तरफ के किस गांव के किसान हाईवे की दूसरी साइड फस गए थे
जिससे परेशान होकर गांव के किसानों ने आज नेशनल हाईवे पर अथॉरिटी के वाहनों रोकना शुरू कर दिया इसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी के लोगों ने आकर उनको वहां से क्रॉसिंग को खोलने का आश्वासन दिया पर जिसे ग्रामीणों ने सिरे से निकाल दिया क्योंकि ऐसे ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है और ग्रामीण इसका पक्का समाधान चाहते हैं
उनका कहना है कि उनको इसके लिए हाईवे अथॉरिटी की तरफ से हाईवे क्रॉसिंग के लिए एक पक्का रास्ता दिया जाए
यहां पर मौजूद बड़ागढ़ गांव के सरपंच मीनू देवी के प्रतिनिधि ने हमें बताया कि आज तो हमने सिर्फ नेशनल हाईवे अथॉरिटी के वाहनों को रोका है अगर इसका स्थाई समाधान नहीं हुआ तो वह यहां पूरा हाईवे जाम करेंगे।
यहां पर मौजूद जिला अंबाला के किसान यूनियन के प्रधान रामपाल ने बताया कि यहां पर नेशनल हाईवे पर अंडर पास न होने की वजह से ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने के लिए बड़ा लंबा रास्ता तय करना पड़ता है जिससे समय और सामान की नुकसान होता है।
इस परेशानी को लेकर पहले भी 24 दिसंबर 2024 को एसडीएम नारायणगढ़ से अपील की गई थी कि उनके हाईवे को क्रॉस करने के लिए उनकी जमीनों का रास्ता दिया जाए पर अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है