बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर में बृहस्पतिवार को देर शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पर सवार किशोरी की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक किशोरी अपने परिवार के साथ मुजफ्फराबाद के समीप चल रहा मेला देखकर घर वापस लौट रही थी। इस दौरान मानसी सैनी पुत्री काका सैनी (15वर्ष) सुंदरपुर शाकुम्भरी देवी मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन ताल्हापुर के समीप ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, इलाज के लिए तुरंत सहारनपुर ले जाया गया। लेकिन तब तक मानसी की मौत हो चुकी थी। सड़क हादसे में बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दु:खद हादसे की वजह से गांव में भी शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है, मानसी अपने पिता और परिवार की बहुत ही लाडली बेटी थी, जो इस सदमे को सहन नहीं कर पा रहे।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़