नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
धनवार में 8 जुलाई को लगेगा जनता दरबार, राजदेश रतन सुनेंगे जनसमस्याएं
धनबद/हजारीबाग: JLKM के केंद्रीय सचिव-सह-विधायक प्रत्याशी राजदेश रतन के नेतृत्व में आगामी 8 जुलाई 2025 को धनवार प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।
इस जनता दरबार के माध्यम से राजदेश रतन धनवार विधानसभा क्षेत्र की जनता की शिकायतें और समस्याएं सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी समाधान करने का प्रयास करेंगे। यह पहल स्थानीय समस्याओं को सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने और उनके समाधान की दिशा में सार्थक कदम माना जा रहा है।
राजदेश रतन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस दरबार में भाग लें और अपनी समस्याएं खुलकर रखें।
“आप सबों का सेवा, हमारा सौभाग्य” – इस मूल मंत्र के साथ JLKM की यह पहल जनसेवा को प्राथमिकता देने की मंशा को दर्शाती है।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
📞 कॉल या व्हाट्सएप: 7870848484