मारपीट में युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के रन्नु गांव से एक मारपीट का मामला सामने आया है, जहां मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मनोज कुमार (लगभग 23 वर्ष) पुत्र स्व राम चरित्र निवासी रन्नु ने बताया कि उनके चाचा संजय कुमार बृहस्पतिवार की शाम से शराब के नशे में धुत होकर झगड़ रहे थे और शुक्रवार की सुबह 6 बजे फिर से झगड़ा करने लगे।
जब मनोज कुमार का छोटा भाई मनीष कुमार चाचा को शांत कराने की कोशिश कर रहा था, तभी चाचा संजय कुमार, उनके पुत्र जयंत कुमार और जनक कुमार हमलावर हो गए और उन पर टूट पड़े।भाई को बचाने और विवाद को शान्त कराने गए तो वो सभी हम पर भी हमला कर दिए ।इस मारपीट में मनोज कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं जिससे वह घायल हो गया ।परिजनों ने घायल मनोज कुमार को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह