भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में परीक्षाएं
दुद्धी सोनभद्र।भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी सोनभद्र में आगामी परीक्षाओं के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया है कि बी.कॉम. (एनईपी)-6 सेमेस्टर-2025 के छात्रों के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट और मौखिक परीक्षा 08 जुलाई 2025 को मंगलवार को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, बीए द्वितीय सेमेस्टर-2025 के छात्रों के लिए प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा 09 जुलाई 2025 को बुधवार को सुबह 09 बजे से आयोजित की जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन परीक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है। बी.कॉम. (NEP)-6 सेमेस्टर के छात्रों को अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट और एडमिट कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा, जबकि बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों को अपनी प्रेक्टिकल फाइल और एडमिट कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा।
कालेज के प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रेक्टिकल फाइल और एडमिट कार्ड के साथ समय पर महाविद्यालय में उपस्थित हों।यदि कोई छात्र अनुपस्थित पाया जाता है, तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह