मोहर्रम के सप्तमी व इस्लामी नव वर्ष पर कर्बला पर उमड़ा जनसैलाब
दुद्धी सोनभद्र ।मोहर्रम के सप्तमी तिथि पर बृहस्पतिवार को कस्बा बढ़नीनाला स्थित कर्बला में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बड़ी संख्या में लोग फातिहा पढ़कर दुआ मांगते नजर आए। इस दौरान कर्बला को बड़े आकर्षण ढंग से सजाया गया, जो लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रतीक रहा ।
हुसैनी कमेटी दुद्धी ने इस अवसर पर नगर और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मोहर्रम के इस पवित्र मौके पर लोग कर्बला के शहीदों को याद करते हैं और उनकी कुर्बानी को नमन करते हैं।बताया कि यह दिन इमाम हुसैन की शहादत को याद करने का दिन है जो इस्लामी नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है ।इस मौके पर केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष मेराज हुसैन मुख्तार अहमद अली कलीमुल्लाह खान निजामुद्दीन राफे खा इब्राहिम खा कल्लन खां, सेराज खान, फिरोज खलीफा, मैनू खलीफा, टुन्नू खान, रौशन अली,महबूब खां नेहाल खलीफा मुजीब खान और मन्नू खान सहित काफी संख्या में लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मोहर्रम के सप्तमी व इस्लामी नव वर्ष का जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाई दी ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह