लोकेशन टीकमगढ़
जिला ब्यूरो
महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
टीकमगढ़
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में चंदेरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना चंदेरा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 121/25 अंतर्गत धारा 87, 332(बी), 64, 64(2)(एम), 351(3) बीएनएस के प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
प्रकरण में आरोपी अजय अहिरवार पिता भगवानदास अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोटयाना मोहल्ला, थाना चंदेरा की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा संभावित स्थानों को पर दबिश दी गई, जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए दिनांक 02.07.2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, जतारा में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कार्यवाही में उप निरीक्षक रश्मि जैन, थाना प्रभारी चंदेरा,
प्रधान आरक्षक 283 बृजेश शर्मा, आरक्षक 437 जितेंद्र, आरक्षक 566 योगेंद्र, आरक्षक 632 रूपेश दीक्षित, आरक्षक 711 मोहित यादव, आरक्षक 729 वीरन यादव, एवं आरक्षक 429 हृदेश बुंदेला की सराहनीय भूमिका रही।