नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
विभावि के विद्यार्थियों द्वारा गठित विबियूनेशन ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग मे शनिवार 5 जुलाई 2025 को कला और संस्कृति का एक जीवंत उत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम का आयोजन वीबीयूनेशन के अंतर्गत आने वाली कलाकृति और तमाशा सोसाइटीज़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कलाकृति सोसाइटी ने एक जोड़ी डांस प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। सौम्या और दीपशिखा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ जोड़ी टीम का पुरस्कार मिला। वहीं, तमाशा सोसाइटी ने ‘कहानी एक किसान की’ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें भारतीय किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से मंचित किया गया। गुलशन कुमार को उनकी शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
कई विद्यार्थियों ने अपने गीत, कविताएँ और शायरी प्रस्तुत की जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की।
मुख्य अतिथि के रूप में उर्दू विभागाध्यक्ष एवं विभावि के कला एवं संस्कृति समिति के अध्यक्ष डॉ. एस ज़ेड हक़ उपस्थित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों के समर्पण और सोसाइटी की प्रगति की सराहना की।
कार्यक्रम की सफलता में अविनय राज, निरजला सिंह, हिमांशु, शौर्या श्री, इरफ़ान, ऋषभ, शगुफ़्ता, काजल, स्पर्धा, दीपिका, गुलशन कुमार, रोहित सिंह, नवीन और अमन का विशेष योगदान रहा।