सहारनपुर
सहारनपुर महानगर रामलीला कमेटी रजि० राम लीला भवन चिलकाना रोड सहारनपुर मैं राम लीला कमेटी रजि० के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की बारात बड़ी धूमधाम से ! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की बारात में सबसे आगे प्रभु श्री राम जी का ध्वज , रणसिघे श्री राम लीला कमेटी रजि० का बैनर, श्री गणेश जी महाराज की बहुत अति सुंदर मनमोहक आकर्षक रेहड़ी पर सवार होकर चल रहे थे घोड़ों पर सवार अयोध्या के सैनिक बराती बनकर चल रहे थे बारात में बाहर से आये हुये प्रसिद्ध एव सहारनपुर के आने माने प्रसिद्ध 10 बैण्ड धार्मिक भजनों पर सुंदर भजनों की धुन बजा रहे थे इन भजनों की धुन में मस्त होकर बारात में शामिल भक्तजन नाचने लगे ! बारात में 20 झांकियां आकर्षक मनमोहक लग रही थी भरत शत्रुघ्न जयपुर से आये हाथी पर सवार होकर चल रहे थे ! महाराज दशरथ रथ पर सवार होकर चल रहे थे ! श्री राम जी की माताये एवं अयोध्या की महारानीया रथ पर सवार होकर चल रही थी ! नासिक ढोल पार्टी एवं मेरठ की जयकिशोर शहनाई अपनी छटा भजनों की मधुर ध्वनि में भजन बजा रहे थे ! बारात का मुख्य आकर्षण उज्जैन वाले बाबा महाकाल बाबा मनकेशवर हरसिद्धि माता उज्जैन वाले कालभैरव बाबा की पूरी टीम रही जिसको देखने के लिए भक्तजनो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी हर कोई उज्जैन वाले बाबा की पालकी को कन्धे पर लेने की कोशिश करने लगे ! श्री राम लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ सबसे पीछे रथ में सवार होक चल रहे ! श्री राम लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के रथ के सारथी विनोद वर्मा सर्राफ को बनने का अति सुंदर सौभाग्य प्राप्त हुआ ! उज्जैन वाले बाबा महाकाल के हाथी पर वैदिक विद्वान आचार्य किरण जी महाराज भी बाबा के साथ सवार थे उज्जैन वाले बाबा महाकाल का सारथी दीपक सैनी को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ! श्री राम जी की बारात श्री रामलीला भवन चिलकाना रोड सहारनपुर से चलकर रामलीला चौक, भगत सिंह चौक, मोरगंज बाजार , चौक फव्वारा, नया बाजार , सर्राफा बाजार , हलवाई हट्टा में पहुंची यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न जी की सेवल आरती के पश्चात् बारात भगवती सीता माता को साथ लेकर दीनानाथ बाजार, बडतला यादगार पुन रामलीला चौक हेतू पुन रामलीला भवन पहुंची राम लीला कमेटी रजि० की बारात में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय गर्ग जिन्होंने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर श्री राम जी बारात का शुभारंभ किया श्री राम जी की बारात में कमेटी के प्रधान विनय जिंदल मंत्री आलोक अग्रवाल मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग उत्सव संचालक सचिन गोयल कोषाध्यक्ष सौरभ मित्तल सह उत्सव संचालक कपिल कंसल अनिल गर्ग और रंगमंच निर्देशक नीरज गर्ग अमित गर्ग वरिष्ठ उप प्रधान चौधरी मांईदयाल मित्तल पवन गोयल वरिष्ठ उपमंत्री अमित सिंघल कार्यालय सचिव मनोज गुप्ता मुकेश सिंघल हितेश गर्ग संजय करणवाल विश्वनाथ गोयल मनुज तायल अनुज तायल अनिल अग्रवाल अंशुल अग्रवाल विभोर जिंदल कमल चौरसिया नवीन माहेश्वरी अनिल चौहान सन्नी प्रधान नवीन गुप्ता ( बाबी ) मोहित शर्मा, संजीव शर्मा के साथ श्री राम लीला कमेटी रजि० के अधिकारी पदाधिकारी सदस्यगणो सहित बहुत भारी संख्या में भक्तजनो ने शामिल होकर भगवान श्री राम का चमत्कारिक आशीर्वाद प्राप्त किया
राम बारात का संचालन अति सुंदर तरीके से राम लीला कमेटी रजि० के अधिकारीयों , पदाधिकारीयो एवं सदस्यो के साथ सहारनपुर पुलिस प्रशासन के साथ थाना अध्यक्ष नगर कोतवाली एव थाना अध्यक्ष थाना मंडी एवं इन दोनों थानों के अध्यक्षो के साथ इनके सहयोगी सदस्यो भी अति सुंदर सहयोग रहा !
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़